IND vs AUS 3rd ODI: स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने बुधवार (22 मार्च) को खेले गए तीसरे और निर्णायक वनडे में भारत को 21 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से जीत ली है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस जीत के साथ ही भारत से वनडे रैंकिंग्स में नंबर वन का ताज भी छीन लिया है। अब ऑस्ट्रेलियाई टीम वनडे फॉर्मैट की नंबर वन टीम बन गई है।

Advertisement

इस मैच के खत्म होने के बाद कई मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं और उन्हीं में से एक वीडियो वायरल हो रहा है जो दिल्ली कैपिटल्स के खेमे का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सौरव गांगुली और रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों के साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इस निर्णायक वनडे को देख रहे हैं। इस वीडियो में गांगुली और बाकी खिलाड़ी काफी टेंशन में दिख रहे हैं जबकि पोंटिंग काफी शांत नजर आ रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो को दिल्ली कैपिटल्स ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और फैंस इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं। वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन बनाए थे और भारत के सामने जीत के लिए 270 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया ने इस स्कोर का पीछा करते हुए शुरुआत तो अच्छी की लेकिन विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे और आखिर में भारतीय टीम पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाई और 248 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

इस मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली लेकिन उनके आउट होते ही भारतीय पारी लड़खड़ा गई और आखिरकार टीम इंडिया 21 रन से ना सिर्फ ये मैच हार गई बल्कि ऑस्ट्रेलिया के हाथों घर पर ही एक और वनडे सीरीज हार गई। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी करने वाले स्पिनर एडम जैम्पा को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया जबकि पूरी सीरीज में बल्ले से धमाल मचाने वाले मिचेल मार्श मैन ऑफ द सीरीज रहे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार