कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने इंडियन प्रीमियर लीग (2026) से पहले ऑलराउंडर रिंकू सिंह (Rinku Singh) को टीम का उप-कप्तान बनाया है। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार (24 मार्च) को इसकी आधिकारिक जानकारी दी। टीम की कमान अंजिक्य रहाणे के हाथों मे है।
पिछले साल वेंकटेश अय्यर को केकेआर का उप-कप्तान बनाया गया था, लेकिन निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया था। जिससे रिंकू के लिए लीडरशिप ग्रुप का एक अहम सदस्य बनने का रास्ता खुल गया।
आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले केकेआर ने रिंकू को 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। केकेआर अपने IPL 2026 सीज़न की शुरुआत 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के ख़िलाफ करेगा।
रिंकू हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की विजयी भारतीय टीम का हिस्सा थे। रिंकू 2018 सीज़न से केकेआर के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने केकेआर के लिए 59 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30.53 की औसत से 1,099 रन बनाए हैं।