Rishabh Pant Record: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट (ENG vs IND 1st Test) में टीम इंडिया की दूसरी इनिंग के दौरान 140 गेंदों पर 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि ऋषभ पंत ने अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर लिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। सबसे पहले ये जान लीजिए कि ऋषभ पंत ने हेडिंग्ले टेस्ट में अपनी दोनों ही इनिंग में शतकीय पारी खेली जिसके दौरान उन्होंने पूरे 9 छक्के (पहली इनिंग में 6 छक्के और दूसरी इनिंग में 3 छक्के) ठोके।

Advertisement

इसी के साथ अब ऋषभ पंत भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में यशस्वी जायसवाल को पछाड़ते हुए सर्वाधिक छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने 13 टेस्ट की 23 इनिंग में 30 छक्के पूरे करते हुए ये कारनामा किया है। बात करें अगर यशस्वी जायसवाल की वो 6 टेस्ट की 11 इनिंग में 27 छक्कों के साथ इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट में सर्वाधिक छक्के

ऋषभ पंत - 13 टेस्ट की 23 इनिंग में 30 छक्के

यशस्वी जायसवाल - 6 टेस्ट की 11 इनिंग में 27 छक्के

Advertisement

इयान बॉथम - 14 टेस्ट की 17 इनिंग में 24 छक्के

ऐसा रहा है हेडिंग्ले टेस्ट मैच का हाल

Advertisement

बता दें कि भारत बनाम इंग्लैंड पहले टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने अपनी दूसरी इनिंग में 364 रन बनाए और इंग्लैंड ने 6 ओवर खेलकर बिना किसी नुकसान के 21 रन जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score

इससे पहले टीम इंडिया ने अपनी पहली इनिंग में 471 रन और इंग्लैंड ने 465 रन ठोके थे। कुल मिलाकर हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन इंग्लैंड को जीत हासिल करने के लिए 371 रनों का लक्ष्य हासिल करना है और टीम इंडिया को 10 विकेट चटकाने हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार