आईपीएल 2021 के पहले क्वालिफायर में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं और अब चेन्नई सुपरकिंग्स को फाइनल में पहुंचने के लिए 173 रन की ज़रूरत होगी। दिल्ली को इस स्कोर तक पहुंचाने में कप्तान ऋषभ पंत ने भी अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

पंत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 35 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक ऐसा छक्का भी लगाया जिसने सभी का मन मोह लिया। पंत ने ये छक्का अपनी पारी की शुरुआत में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर लगाया।

Advertisement

ये छक्का पंत के बल्ले से 16वें ओवर में देखने को मिला जब शार्दुल ने इस ओवर की दूसरी गेंद को स्लोअर डाला लेकिन गेंद फुलटॉस थी और बैलेंस बिगड़ने के बावजूद पंत ने एक हाथ से मिडविकेट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। ये छक्का 86 मीटर दूर जाकर गिरा और लॉर्ड शार्दुल इस छक्के को देखते रह गए।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी शेयर भी कर रहे हैं। वहीं, इससे पहले सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला एक समय बिल्कुल सही साबित होता हुआ दिखा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार