वेस्टइंडीज को फ्लोरिडा में खेले गए चौथे टी-20 में भी हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ ही वो वनडे सीरीज के बाद टी-20 सीरीज भी हार गए। इस मैच में भारत ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 192 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन कैरेबियाई टीम सिर्फ 132 रनों पर ही ढेर हो गई औऱ 59 रन से ये मुकाबला और सीरीज हार गई।

Advertisement

इस मैच में टीम इंडिया के लिए वैसे तो कई हीरो रहे लेकिन ऋषभ पंत पूरे मैच में छाए रहे। पहले बल्ले से उन्होंने 31 गेंदों में 44 रन बनाकर टीम के बड़े स्कोर की नींव रखी और बाद में शानदार विकेटकीपिंग से भी फैंस का मनोरंजन किया। हालांकि, बैटिंग के दौरान उनके द्वारा खेला गया एक शॉट इस मैच में हाइलाइट रहा।

Advertisement

पंत को पहले भी कई अजीबोगरीब शॉट खेलते हुए देखा जा चुका है लेकिन ये शॉट शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा। एक हाथ से छक्के लगाने और गिरकर स्वीप-पुल लगाने के बाद, उन्होंने अपने तरकश से एक नया शॉट निकाला। सामने गेंदबाज़ थे ओबेड मैकॉय जिन्होंने गेंद को वाइड से भी बाहर डाला और यकीन मानिए और कोई बल्लेबाज़ होता तो गेंद को छोड़ देता लेकिन पंत ने ऐसा नहीं किया।

उन्होंने अपनी पूरी बॉडी को स्ट्रेच किया और किसी तरह से गेंद तक पहुंच कर कवर्स के ऊपर से हवाई शॉट खेल दिया। इस शॉट पर ना सिर्फ पंत को चार रन मिले बल्कि सोशल मीडिया पर भी वो चर्चा का केंद्र बन गए। फैंस उनके इस शॉट को लेकर अचरज में दिखे और कई तरह के कमेंट्स करने लगे। एक फैन ने तो उनके इस शॉट का नाम पूछा लेकिन दूसरे फैन ने कहा कि जिस तरह से पंत ने ये शॉट खेला है उसे देखकर लगता है कि उन्होंने बाबा रामदेव से ये शॉट सीखा है।

आइए देखते हैं कि पंत के इस शॉट को देखकर फैंस किस तरह से रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार