भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) ने सोमवार (16 जनवरी) को ट्वीट कर के खुद को लेकर अपडेट दी और उन दो शख्स का भी थैंक्यू कहा, जिन्होंने उन्हें 30 दिसंबर को हुए भीषण कार एक्सीडैंट के बाद हॉस्पिटल पहुंचाया था। 

Advertisement

पंत ने अपनी मां के साथ खड़े दो लोगों की फोटो शेयर कर लिखा, “ शायद मैं व्यक्तिगत रूप से सभी को थैंक्यू नहीं दे पाऊं। लेकिन मैं जरूर इन दो हीरोज को थैंक्यू कहना चाहूंगा, जिन्होंने मेरे एक्सीडेंट के दौरान मेरी मदद की औऱ यह सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से हॉस्पिटल पहुंचूं। रजत कुमार और निशु कुमार, थैंक्यू। मैं हमेशा आपका आभारी और ऋणी रहूंगा।

Advertisement

बता दें कि फिलहाल पंत का इलाज फिलहाल मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में चल रहा हूं। 

पंत ने सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही। उन्होंने कहा, मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। रिकवरी अच्छी हो रही है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। उन्होंने बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने लिखा, दिल से, मैं अपने सभी प्रशंसकों, साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को थैंक्यू देना चाहता हूं।

Also Read: LIVE Score

Advertisement

30 दिसंबर को सुबह करीब 5:30 बजे, 25 वर्षीय पंत चमत्कारिक रूप से बच गए, जब उनकी कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक सड़क के डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार