विराट कोहली क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। विराट इस समय अपने करियर के सबसे कठिन दौर से गुजर रहे हैं। पिछले कुछ मैचों से विराट कोहली अपनी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए बड़ा स्कोर बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। 

Advertisement

उनके हालिया फॉर्म में गिरावट को देखते हुए, एक लोकप्रिय वेबसाइट ने फैंस के लिए एक सवाल पोस्ट किया है। उन्होंने सवाल के साथ विराट कोहली की तस्वीर को कैप्शन देते हुए फैंस से पूछा कि वे विराट को क्या सलाह देंगे? इस सवाल पर रियान पराग ने जवाब दिया है।

Advertisement

रियान पराग ने GOAT की इमोजी शेयर करने के साथ लिखा, 'हममें से कोई नहीं दे सकता। उन्हें अपना काम करने देना चाहिए।' बता दें कि रियान पराग ने ही पिछले मैच में विराट का कैच पकड़ा था। वहीं कैच पकड़ने के बाद जिस तरह से रियान पराग ने विकेट का जश्न मनाया वो देखने लायक था।

विराट कोहली का कैच पकड़ते ही रियान पराग अजीब तरह से डांस करते हुए नजर आए थे। रियान पराग की इस हरकत के बाद वो काफी ट्रोल भी हुए थे। आईपीएल 2022 में अब तक विराट कोहली ने 9 मैचों में 16 की मामूली औसत और 129.72 के स्ट्राइक रेट से महज 128 रन बनाए हैं। विराट कोहली की खराब फॉर्म का असर उनकी टीम आरसीबी पर भी होता हुआ नजर आ रहा है। दिनेश कार्तिक और कप्तान फाफ को छोड़कर अन्य कोई भी आरसीबी का बल्लेबाज लय में नजर नहीं आ रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार