कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बुधवार को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में राजस्थान के बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा ( Robin Uthappa) ने एक बड़ी गलती की है जिसके कारण शायद उनके ऊपर जुर्माना लग सकता है।

Advertisement

इस मैच के दौरान उथप्पा ने गेंद की चमक बरकरार रखने के लिए लार (Saliva) का इस्तेमाल किया जिसके कारण अब उथप्पा पर आईपीएल कमेटी सख्त कदम उठा सकती है। बता दें कि आईसीसी के द्वारा कोरोना वायरस को लेकर बने नए क्रिकेट नियमों में से एक नियम यह भी था कि मैदान पर क्रिकेट खेल रहा कोई भी खिलाड़ी गेंद पर अपनी लार का इस्तेमाल नहीं करेगा। आईसीसी के बाद बीसीसीआई ने भी आईपीएल के लिए लार ना इस्तेमाल करने का नियम बनाया। 

Advertisement

लेकिन उथप्पा यह नियम भूल गए है और केकेआर की पारी के तीसरे ओवर की पांचवी गेंद पर जब सुनील नाराय़ण ने एक शॉट मारा तब वो उथप्पा के लिए एक आसान कैच था लेकिन वो छूट गया और उसके बाद उन्होंने जाने अनजाने में गेंद को गेंदबाज के पास वापस फेंकने से पहले उस पर लार लगाकर चमकाया।

इस घटना पर मैदान पर मौजूद अंपायरों की नजर नहीं गई, इस कारण गेंद को सैनेटाइज भी नहीं किया गया।  

बता दें कि इस सीजन अब तक उथप्पा के लिए यह सीजन खास नहीं रहा है। केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले में वह 7 गेंदों में सिर्फ 2 रन बना पाए। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रन बनाए, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम निर्धारित 20 ओवरों में विकेट के नुकसान पर 137 रन ही बना सकी।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार