मुंबई, 15 जून | बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए भारतीय क्रिकेटर रोबिन उथप्पा ने कहा है कि अगर आप ठीक नहीं हो तो यह बुरी बात नहीं है और जरूरी है कि हम उस पर चर्चा करें जो हमारे अंदर चल रहा है। सुशांत ने रविवार को अपने बांद्रा स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस बात की जानकारी दी। यह हालांकि अभी साफ नहीं है लेकिन ऐसी चचार्एं हैं कि वह डिप्रेशन से जूझ रहे थे।

Advertisement

भारत की 2007 की टी-20 विश्व कप जीत का हिस्सा रहे उथप्पा ने हाल ही में कुछ दिन पहले कहा था कि वह डिप्रेशन में थे और उनके दिमाग में आत्महत्या करने के विचार आ रहे थे।

Advertisement

उथप्पा ने ट्वीट किया, समझ से परे। आप जिस दर्द से गुजरे हो उसके बारे में सोच भी नहीं सकता। मेरी दुआएं आपके परिवार और दोस्तों के साथ हैं। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे।

उन्होंने लिखा, मैं इसे बार-बार नहीं दोहरा सकता। हम जो महसूस कर रहे हैं उसके बारे में बात करने की जरूरत है। हम जितना समझते हैं उससे ज्यादा मजबूत होते हैं। अगर आप ठीक नहीं हैं तो कोई बात नहीं है।

34 साल के सुशांत बिहार के थे। उन्होंने पटना और नई दिल्ली में पढ़ाई की थी। इसके बाद वो मुंबई चले गए।

उन्होंने सीरियल पवित्र रिश्ता से अपनी पहचान बनाई थी। इसके बाद वे फिल्मों में आ गए और काई पो चे, शुद्ध देसी रोमांस, एमएस धोनी.. द अनटोल्ड स्टोरी, केदारनाथ और छिछोरे जैसी फिल्में कीं।

Advertisement

बॉलीवुड और खेल जगत उनकी मौत से दुखी है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार