इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम जबरदस्त वापसी करती हुई नजर आ रही है। इंग्लिश टीम ने पहली पारी में 99 रनों की बड़ी बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरी पारी में रोहित शर्मा के शानदार शतक की बदौलत भारतीय टीम मज़बूत स्थिति में पहुंचती हुई दिख रही है।

Advertisement

तीसरे दिन 80 ओवर पूरे होने तक टीम इंडिया टॉप पर थी लेकिन इसके बाद इंग्लिश कप्तान जो रूट ने नई गेंद लेने का फैसला किया और इस नई गेंद ने सिर्फ 5 गेंदों में ही भारतीय फैंस की दुनिया और ज़ज्बात बदल कर रख दिए।

Advertisement

जब नई गेंद के साथ ओली रॉबिंसन ने पहला ओवर शुरू किया तो पहली ही गेंद पर रोहित शर्मा पुल शॉट खेलने के चक्कर में क्रिस वोक्स को कैच थमा बैठे और इसके तुरंत बाद इसी ओवर में आखिरी गेंद पर 61 रनों पर खेल रहे पुजारा भी बीट हो गए और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए मोईन अली के हाथों में चली गई।

हालांकि, पुजारा को अंपायर ने आउट नहीं दिया था लेकिन जो रूट ने रिव्यू लिया और रिप्ले में साफ देखा जा सकता था कि गेंद पुजारा के बल्ले से लगकर अली के हाथों में गई थी और इस तरह एक ही ओवर में भारत ने दो सेट बल्लेबाज़ों के विकेट गंवा दिए और इंग्लिश टीम के लिए वापसी के दरवाजे खुल गए।

ताजा समाचार लिखे जाने तक भारत ने 3 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए हैं और अब वो इंग्लिश टीम से 160 रन आगे हैं। जबकि कप्तान विराट के साथ जडेजा क्रीज पर डटे हुए हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार