28 सितंबर, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। टीम इंडिया के सिक्सर किंग रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वनडे मैच में दो छक्के मारकर वो कारनामा कर दिया जो दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नही कर सका है। हिटमैन रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में 50 छक्के मारने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस मामले में उनके बाद इयॉन मॉर्गन हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैचों में 39 छक्के जड़े हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा इंटरनेशनल छक्के मारने का रिकॉर्ड भी रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैचों में 5 औऱ टी20 इंटरनेशनल में 12 छक्के मारे हैं। इसके अलावा रोहित टीम इंडिया के लिए वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए।

रोहित ने वनडे 140 छक्के पूरे कर लिए हैं। उन्होंने इस मामले में पूर्व दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ा, जिन्होंने भारत के लिए वनडे में 136 मारे हैं। भारत के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी (212) है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार