इस बात की कल्पना करना भी समझ के परे है की कोई खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाए और ठीक इसके बाद अगले मैच की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो जाए। हम बात कर रहे हैं युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की जिन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों की पारी खेली थी। बावजूद इसके IND vs SL सीरीज में कल होने वाले मैच की प्लेइंग इलेवन से लगभग-लगभग ईशान किशन का पत्ता कट चुका है। 

Advertisement

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इशारों-इशारों में इस बात का खुलासा कर दिया कि कल श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में उनके जोड़ीदार शुभमन गिल होंगे ईशान किशन नहीं। दरअसल, रोहित शर्मा के चोटिल होने के चलते बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मुकाबले में ईशान किशन को मौका मिला था।

Advertisement

ऐसे में अब जब रोहित शर्मा टीम में वापस आ गए हैं तो फिर वो ईशान किशन को रिप्लेस करेंगे। दूसरी तरफ शिखर धवन जो इससे पहले रोहित शर्मा के जोड़ीदार थे उनको टीम से ड्रॉप करके शुभमन गिल को चुना गया था। ऐसे में इस बात की काफी ज्यादा संभावना लग रही है कि टीम मैनेजमेंट शुभमन गिल पर अभी काफी भरोसा जताए।

बहरहाल इन सबके बीच सवाल ज्यों का त्यों रहता है। ईशान किशन जबरदस्त फॉर्म में हैं उनका आत्मविश्वास भी चरम पर है ऐसे में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल ना करना थोड़ा अटपटा जरूर लग सकता है। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में तीहरा शतक जड़ने वाले करूण नायर के साथ भी ऐसा ही हो चुका है। 

अंजिक्य रहाणे की वापसी के बाद वो टीम से अंदर-बाहर होते रहे और फिर अचानक से पूरी तरह से टीम से ड्रॉप  हो गए। बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इससे पहले टीम इंडिया ने टी20 सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार