24 अप्रैल,(CRICKETNMORE)। मुंबई इंडियंस के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के पास मंगलवार (24 अप्रैल) को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। जो उनसे पहले कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया।

Advertisement

अगर हिटमैन रोहित इस मुकाबले में 3 छक्के मार लेते हैं तो टी20 क्रिकेट में उनके 300 छक्के पूरे हो जाएंगे। वह ये कारनामा करने वाले भारत के पहले और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित ने अब तक खेले गए 275 मैचों की 263 पारियों में 297 छक्के मारे हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के मारने के मामले में रोहित के बाद दूसरे नंबर पर सुरेश रैना है। रैना अब तक 286 छक्के मार चुके हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (840 छक्के) ने मारे हैं। उनके बाद इस लिस्ट में काइरोन पोलार्ड (524 छक्के), ब्रैडन मैकुलम (441छक्के), ड्वेन स्मिथ (367 छक्के), शेन वॉटसन (347 छक्के), डेविड वॉर्नर (319 छक्के) का नाम इस लिस्ट में शामिल हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार