महिला प्रीमियर लीग के पहले संस्करण में हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गई है जहां उनका सामना आज यानि 26 मार्च को मेग लैनिंग की दिल्ली कैपिटल्स से होगा। मुंबई इंडियंस की महिला टीम ने हरमनप्रीत की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया है ऐसे में वो फाइनल जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगी। 

Advertisement

इस महामुकाबले से पहले मुंबई इंडियंस की महिला टीम को एमआई की पुरुष टीम का सपोर्ट मिला है। कप्तान रोहित शर्मा के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस के पुरुष दल ने महिला टीम के लिए एक खास संदेश साझा किया है। एमआई ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, तिलक वर्मा और जेसन बेहरनडोर्फ को महिला टीम को स्पेशल मैसेज देते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

रोहित ने मुंबई इंडियंस द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कहा,"मैं हमारी महिला टीम को फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले 3-4 हफ्तों में आप सभी ने जिस तरह से खेला है, मैंने वास्तव में उसका आनंद लिया है। ये फाइनल है और आपको हर दिन फाइनल खेलने का मौका नहीं मिलता है। इसलिए आप इसका आनंद लीजिए। माहौल का आनंद लें। हम आपके लिए खुश होंगे। तो वहां जाओ और अपना सर्वश्रेष्ठ दो!" 

रोहित के अलावा, सूर्यकुमार यादव ने भी मुंबई की महिला टीम को शुभकामनाएं दी और कहा, "मुंबई की लड़कियां फाइनल में हैं, पूरे फॉर्म में। एक परिवार के रूप में, मैं आप सभी को डब्ल्यूपीएल फाइनल के लिए शुभकामनाएं देना चाहूंगा। एक आखिरी बार और जीत हासिल करो।" वहीं, बेहरनडोर्फ ने कहा, "अब तक ये कितना शानदार टूर्नामेंट रहा है। हम बहुत करीब से देख रहे होंगे। छोटी चीजें अच्छी तरह से करोगे तो सब सही होगा। शुभकामनाएं, हम ये मैच देख रहे होंगे।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार