सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई इंडियंस की हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या एक बार फिर से आलोचकों के निशाने पर हैं। इसी बीच इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में हार्दिक पांड्या कप्तान के रूप में सरेंडर करते हुए दिख रहे हैं और कुछ देर के लिए मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं।

Advertisement

इस मैच में जब हैदराबाद के बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के हर गेंदबाज़ की पिटाई कर रहे थे और आसानी से चौके-छक्के लगा रहे थे, तो हार्दिक पांड्या को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था और उनके चेहरे के हाव-भाव से भी पता चल रहा था कि वो कप्तान के रूप में बेबस हो चुके हैं लेकिन तभी वो रोहित शर्मा से बात करते हैं और फिर रोहित शर्मा कप्तान की भूमिका में नजर आते हैं और वो फील्डिंग सेट करते हुए हार्दिक पांड्या को भी बाउंड्री पर भेज देते हैं।

Advertisement

इस वायरल वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

वहीं, इस मैच की बात करें तो हैदराबाद और मुंबई के बीच हुए इस मैच में कुल 38 छक्के लगे जो किसी भी आईपीएल और टी-20 मैच में सबसे ज्यादा हैं। इसके साथ ही इस मैच में कुल 523 रन बने जो आईपीएल में सबसे ज्यादा हैं। हैदराबाद के बल्लेबाजों ने मुंबई के गेंदबाज़ों की जमकर पिटाई की और 20 ओवरों में 277 रनों का पहाड़नुमा स्कोर लगा दिया।

Also Read: Live Score

हैदराबाद द्वारा दिए गए 278 रनों के जवाब में मुंबई ने भी शानदार शुरुआत की थी लेकिन आखिरी ओवरों में मुंबई की गाड़ी पटरी से उतर गई और मुंबई की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी। मज़े की बात ये रही कि मुंबई की टीम भी आईपीएल में अपना सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने में सफल रही। लक्ष्य का पीछा करते हुए आईपीएल में ये सबसे बड़ा टीम स्कोर है। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा रन तिलक वर्मा ने बनाये। उन्होंने 34 गेंद में 2 चौको और 6 छक्कों की मदद से 64 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार