Romario Shepherd Third Wicket Maiden Over In MLC 2026: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd) मौजूदा समय में USA में एमआई न्यूयॉर्क (MI New York) के लिए मेजर लीग क्रिकेट खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट के 23वें मुकाबले में उन्होंने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के खिलाफ गज़ब की गेंदबाज़ी की और एक विकेट मेडन ओवर डाला। यही वज़ह है क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर रोमारियो शेफर्ड की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Advertisement

रोमारियो का ये ओवर SFU की इनिंग के सातवें ओवर में देखने को मिला। यहां रोमारियो अपने कोटे का दूसरा ही ओवर डालने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने फिन एलन को आईना दिखाया और उन्हें रयान रिकेल्टन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा।

Advertisement

इसके बाद अब रोमारियो के सामने खुद SFU के कैप्टन मैथ्यू शॉर्ट थे जो कि उनका सामना करते हुए पूरी तरह बेबस दिखे और एक रन लेने के लिए तरस गए। जी हां, मैथ्यू शॉर्ट को कैरेबियाई ऑलराउंडर ने पांच की पांच गेंद डॉट फेंकी। तो इस तरह रोमारियो शेफर्ड ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के सामने अपना विकेट मेडन ओवर पूरा किया जो कि MLC 2026 में उनका तीसरा विकेट मेडन ओवर है।

MLC ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से रोमारियो की तारीफ में एक ट्वीट शेयर किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि रोमारियो ने SFU के खिलाफ अपने कोटे के चार ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया। इस मुकाबले में उनका इकोनॉमी रेट महज़ 4.25 रहा जो कि बेहद ही शानदार है। वो टूर्नामेंट में अब तक 6 मुकाबले खेलकर 6.36 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी करके 7 विकेट ले चुके हैं।

ऐसा रहा मैच का हाल: डलास के मैदान पर SFU ने टॉस जीतकर MINY को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 143 रन बनाए। MI के लिए एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका, उनके लिए रयान रिकेल्टन ने सर्वाधिक 21 गेंदों पर 35 रन ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में लुआन-ड्रे-प्रिटोरियस ने SFU की पारी की पहली गेंद से अटैकिंग क्रिकेट खेला और 52 गेंदों पर नाबाद 102 रन ठोके। उनकी तूफानी पारी के दम पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने 15.4 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 144 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 9 विकेट से जीत दर्ज की।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार