MI vs RCB: फिलिप सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के शानदार अर्धशतकों के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार (12 अप्रैल) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के मुकाबले में मुंबई इंडियंस को जीत के लिए रन का विशाल लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आरसीबी की शुरूआत तूफानी रही। सॉल्ट ने कोहली के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 10.5 ओवर में 120 रन की साझेदारी की। टॉप स्कोरर रहे सॉल्ट ने 36 गेंदों में 78 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 6 छक्के जड़े।
इसके बाद कोहली औऱ पाटीदार ने दूसरे विकेट के लिए 65 रन जोड़े। पाटीदार ने 20 गेंदों में 4 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 53 रन बनाए, वहीं कोहली ने 38 गेंदों में 50 रन की पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का लगाया। 10 गेंदों में टिम डेविड ने नाबाद 34 रन की तूफानी पारी खेली, जिससे आररसीबी ने 4 विकेट के नुकसान पर 240 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
मुंबई के लिए गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर और कप्तान हार्दिक पांड्या ने 1-1 विकेट लिया।
टीमें:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): फिलिप साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयेश शर्मा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, जसप्रीत बुमराह।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इम्पैक्ट सब्स: रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव
Also Read: LIVE Cricket Score
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: शेरफेन रदरफोर्ड, कॉर्बिन बॉश, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, राज बावा