आईपीएल 2023 के 17वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने जोस बटलर के अर्धशतक और रविचंद्रन अश्विन के ऑलराउंड प्रदर्शन की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रन से हरा दिया। इस मैच में चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में राजस्थान ने जोस बटलर की जगह इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में एडम ज़म्पा को खिलाया। वहीं चेन्नई ने इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में सिसंडा मगाला की जगह अंबाती रायडू को खिलाया। आपको बता दे धोनी का ये बतौर चेन्नई के कप्तान के रूप में 200वां मैच था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें मैच की शुरुआत से पहले सम्मानित भी किया था।

Advertisement

17वें मैच में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 175 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने बनाये। उन्होंने 36 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इस मैच में बटलर ने 33 गेंद में अर्धशतक जड़ा था। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंद में 5 चौको की मदद से 38 रन की पारी खेली।

Advertisement

बटलर ने पडिक्कल के साथ दूसरे विकेट के लिए 77(41) रन की साझेदारी निभाई। वहीं रविचंद्रन अश्विन ने भी 22 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रन की पारी खेली। अश्विन ने बटलर के साथ तीसरे विकेट के लिए 47(37) रन जोड़े थे। वही अंत में शिमरोन हेटमायर ने तेजी से 18 गेंद में नाबाद 30 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के भी लगाए। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट रविंद्र जडेजा, आकाश सिंह और तुषार देशपांडे ने अपने नाम किये। मोईन अली भी एक विकेट लेने में कामयाब रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम ने यह मैच 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 172 रन का ही स्कोर खड़ा कर पायी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन डेवोन कॉनवे के बल्ले से निकले। उन्होंने 38 गेंद में 5 चौको की मदद से 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। उनके अलावा अजिंक्य रहाणे ने 19 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली।

अंत में धोनी ने तेजी से 17 गेंद में एक चौके और 3 छक्के की मदद से नाबाद 32 रन की पारी खेली। वहीं जडेजा ने 15 गेंद में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 25* रन का योगदान दिया। जड्डू और धोनी ने सातवें विकेट के लिए 59(33)* रन की साझेदारी की लेकिन टीम को जीत नहीं दिलवा पाए। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट अश्विन और चहल ने लिए। वहीं एक-एक विकेट संदीप शर्मा और एडम ज़म्पा को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार