Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, Dream 11 Team

Advertisement

IPL 2023 का 48वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच शुक्रवार (05 मई) को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। इस सीजन जब पिछली बार इन दोनों ही टीमों का आमना-सामना हुआ था तब RR ने GT को उनके ही होम ग्राउंड यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 3 विकेट से हराया था। अब हार्दिक की सेना राजस्थान रॉयल्स से हिसाब बराबर करना चाहेगी।

इस मैच में आप गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर दांव खेल सकते हैं। इस सीजन हार्दिक जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाज़ी करते नज़र आए हैं। आईपीएल 2023 में वह अब तक 8 मैचों में 213 रन और 2 विकेट झटक चुके हैं। वह बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों से ही आपको पॉइंट्स जीता सकते हैं। उपकप्तान के तौर पर आप यशस्वी जायसवाल, राशिद खान या जोस बटलर को चुन सकते हैं।

RR vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 05 मई 2023
समय - 07:30 PM IST
वेन्यू -  सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर

RR vs GT: Pitch Report

राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला कर सकती है। यहां पहली इनिंग का औसत स्कोर 170 रन रहता है।

यहां पिछला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया था। इस मुकाबले में आरआर ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे, जिसके जवाब में सुपर किंग्स की टीम सिर्फ 170 रन ही बना सकी थी और मुकाबला 32 रनों से गंवा बैठी थी।

RR vs GT Head-to-Head

कुल - 04
गुजरात टाइटंस - 03
राजस्थान रॉयल्स - 01

RR vs GT: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस आईपीएल के मैच ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans Dream 11 Team

विकेटकीपर - जोस बटलर
बल्लेबाज़ - शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), अभिनव मनोहर
ऑलराउंडर - रविचंद्रन अश्विन, हार्दिक पांड्या (कप्तान)
गेंदबाज़ - मोहम्मद शमी, ट्रेंट बोल्ट, एडम जाम्पा, राशिद खान

Rajasthan Royals Probable Playing XI

यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल, एडम जाम्पा

Gujarat Titans Probable Playing XI

ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, अभिनव मनोहर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल

यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार