दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। चाहर ने पहले गेंदबाजी में 53 रन देकर दो विकेट हासिल किए और जानेमन मलान और एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। 

Advertisement

इसके बाद बल्लेबाजी में धमाल मचाते हुए 34 गेंदों में पांच चौकों औऱ दो छक्कों की मदद से 54 रनों की पारी खेली। इसके साथ ही महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) की बराबरी कर ली। चाहर दूसरे भारतीय खिलाड़ी हैं जिन्होंने साउथ अफ्रीका में एक वनडे मैच के दौरान 50 प्लस स्कोर बनाने के साथ दो विकेट चटकाए हैं। 

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने 2003 वर्ल्ड कप के दौरान केन्या के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच के दौरान बल्लेबाजी में 83 रन बनाए थे औऱ फिर गेंदबाजी में 28 रन देकर 2 विकेट हासिल किए थे।  

साउथ अफ्रीका में वनडे में नंबर 7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ने वाले चाहर चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले सबा करीम, यूसुफ पठान और शार्दुल ठाकुर ने यह कारनामा किया है।

हालांकि चाहर अपनी अर्धशतकीय पारी से भारत को जीत की दहलीज पार नहीं करा सके। साउथ अफ्रीका के 287 रनों के जवाब में भारतीय टीम 49.2 ओवरों में 283 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार