South Africa vs West Indies 1st T20I, Dream 11 Team

Advertisement

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच शनिवार (25 मार्च) से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। इससे पहले दोनों ही टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी जो कि 1-1 से ड्रॉ रही थी।

Advertisement

टी20 सीरीज का पहला मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन में खेला जाएगा जहां तेज गेंदबाज़ों को मदद मिलने की पूरी संभावना है। इस मैच में अफ्रीकी कैप्टन एडेन मार्कराम पर दांव खेला जा सकता है। बीते समय में मार्कराम ने शानदार फॉर्म दिखाई है। यह खिलाड़ी आपको बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही पॉइंट्स दिला सकता है। हाल ही में मार्कराम ने SA20 लीग में भी शानदार प्रदर्शन किया था। एडेन मार्कराम के अलावा काइल मेयर्स, एनरिक नॉर्खिया और जेसन होल्डर अच्छी पिक हो सकते हैं। 

SA vs WI 1st T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शनिवार, 25 मार्च 2023
समय - 05:30 PM IST
वेन्यू - सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन

SA vs WI 1st T20I, Pitch Report

Advertisement

साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का पहला टी20 मुकाबला सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन पर खेला जाएगा। यहां अब तक कुल 14 टी20 मुकाबले खेले गए हैं जिसमें से 8 पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम का औसत स्कोर 172 रन रहा है। यहां पेस गेंदबाज़ों को मदद मिलती हैं ऐसे में आप ज्यादा से ज्यादा पेसर अपनी टीम में शामिल कर सकते हैं।

SA vs WI Head-to-Head

कुल - 16
साउथ अफ्रीका - 10
वेस्टइंडीज - 06

Advertisement

SA vs WI 1st T20I Team News:

साउथ अफ्रीका - एनरिक नॉर्खिया फिट हो चुके हैं और वह वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली टी20 मुकाबला खेलते नज़र आएंगे।

वेस्टइंडीज - ओबेड मैककॉय इंजर्ड हैं और सीरीज का पहला मैच मिस कर सकते हैं।

Advertisement

SA vs WI 1st T20I: Where to Watch?

यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा। क्रिकेट फैंस मैच को ओटीटी प्लेटफॉर्म फैन कोर्ड पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs WI 1st T20I, Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - क्विंटन डी कॉक, निकोलस पूरन
बल्लेबाज - ब्रैंडन किंग, राइली रूसो
ऑलराउंडर - एडेन मार्कराम (कप्तान), मार्को जानसेन, काइल मेयर्स (उपकप्तान), जेसन होल्डर
गेंदबाज- कागिसो रबाडा, एनरिक नार्खिया, अल्जारी जोसेफ

South Africa 1st T20I Probable Playing XI 

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, राइली रूसो, मार्को जानसेन, हेनरिक क्लासेन, कागिसो रबाडा, एनरिच नार्खिया, ब्योर्न फोर्टुइन, तबरेज शम्सी

Advertisement

West Indies 1st T20I Probable Playing XI 

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), ब्रैंडन किंग, काइल मेयर्स, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स, अल्जारी जोसेफ, अकील होसेन, यानिक कारिया, शेल्डन कॉटरेल

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार