SA20 लीग का आगाज होने में कुछ ही दिनों का समय शेष रह गया है। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 10 जनवरी (मंगलवार) को खेला जाएगा। यहां दुनियाभर के बड़े स्टार और युवा टैलेंट नज़र आएंगे। ऐसे में आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताएंगे उन 5 खिलाड़ियों के नाम जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी।

Advertisement

हैरी ब्रूक (Harry Brook)

Advertisement

23 वर्षीय इंग्लिश बल्लेबाज़ हैरी ब्रूक SA20 लीग में Joburg Super Kings का हिस्सा होंगे और उन पर सभी की निगाहें रहेंगी। दरअसल, आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर 13.25 करोड़ रुपये का दांव खेला है। ऐसे में ऑरेंज ऑर्मी यही चाहेगी कि SA20 लीग में हैरी ब्रूक अपने बल्ले का खूब दम दिखाए। टी-20 क्रिकेट में ब्रूक का स्ट्राइक रेट 148.38 का रहा है।

Jofra Archer (जोफ्रा आर्चर)

Advertisement

गन गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। यह खिलाड़ी लंबे समय से चोट के कारण क्रिकेट से दूर रहा है, लेकिन उन्होंने इंग्लैंड को विश्व विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह MI Cape Town टीम का हिस्सा हैं, मुंबई इंडियंस ने आईपीएल में भी उन पर दांव खेला है। ऐसे में MI फैमिली उन्हें प्रदर्शन करता देखना चाहेगी।

Sam Curran (सैम करन)

Advertisement

IPL ऑक्शन 2023 में महफिल लूटने वाले 18.50 करोड़ के खिलाड़ी सैम करन पर सभी ने अपनी नजर बना रखी होंगी। सैम करन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल में सबसे ज्यादा प्राइस देकर खरीदा है। SA T20 लीग में वह MI Cape Town का हिस्सा हैं। ऐसे में वह कैसा प्रदर्शन करते हैं यह सभी देखना चाहेंगे।

जोस बटलर (Jos buttler)

Advertisement

साल 2022, टी20 वर्ल्ड कप विनिंग कैप्टन जोस बटलर एक ऐसा नाम हैं जिन्हें कोई नकार नहीं सकता। जोस Paarl Royals टीम का हिस्सा हैं। बीते आईपीएल सीजन में बटलर ने तबाही मचाई थी, टी20 वर्ल्ड कप में बटलर का बल्ला खूब बोला था। यही वजह है SA20 लीग में भी जोस बटलर केंद्र में रहेंगे।

एडेन मार्कराम (Aiden Markram)

Advertisement

साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर एडेन मार्कराम SA20 लीग में Sunrisers Eastern Cape का हिस्सा होंगे। यानी यहां भी उन पर ऑरेंज आर्मी ने भरोसा जताया है। बता दें कि आईपीएल में सनराइजर्स एक कप्तान को ढूंढ रही है, ऐसे में अगर एडेन मार्कराम टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो SRH उन्हें आईपीएल में कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार