साउथ अफ्रीका में खेली जा रही एसए20 में डरबन सुपर जायंट्स ने निकोलस पूरन की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस को टीम में शामिल किया है। इतना ही नहीं, अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक भी भारत के खिलाफ सीरीज के बाद डरबन की टीम से जुड़ गए हैं जिसका मतलब ये है कि डरबन सुपरजायंट्स की टीम और भी मज़बूत हो गई है।

Advertisement

स्टोइनिस, नवीन और पूरन सभी आईपीएल में डरबन टीम की सहयोगी फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपरजायंट्स का हिस्सा हैं। अफगानी तेज गेंदबाज नवीन उल हक को रिचर्ड ग्लीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। पूरन ने एसए20 में डरबन के लिए पहले तीन मैच खेले थे और उनके लिए 43 की औसत से 86 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज का ये बल्लेबाज अब आईएलटी20 में खेलने के लिए जा रहा है, जहां वो एमआई अमीरात की टीम की कप्तानी करेगा।

Advertisement

स्टोइनिस भी मेलबर्न स्टार्स के साथ बीबीएल सीज़न पूरा करने के बाद प्रतियोगिता में आ रहे हैं। नवीन ने हाल ही में संपंन्न हुई टी-20 सीरीज में भारत के खिलाफ पहले दो मैच खेले, जहां उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला और वो महंगे साबित हुए। फिर भी, इन दोनों खिलाड़ियों के आने से डरबन सुपरजायंट्स को उम्मीद होगी कि इस सीज़न में वो टीम को ट्रॉफी तक पहुंचाने में अहम योगदान देंगे।

डरबन सुपरजायंट्स की टीम ने इस सीज़न में खेले गए सभी तीन मैच जीते हैं और ये टीम नेट रन-रेट के मामले में केवल पार्ल रॉयल्स से पीछे है। स्टोइनिस और नवीन के आने से ये टीम और मज़बूत होगी। इन दोनों के आने के बाद, बेटवे एसए20 लीग के आयुक्त ग्रीम स्मिथ ने कहा कि उच्च क्षमता वाले खिलाड़ियों का लीग में शामिल होना बहुत अच्छा है।

Also Read: Live Score

स्मिथ ने कहा, “हमने इस सीजन की शानदार शुरुआत की है। हम देख सकते हैं कि टीमें सभी प्रयास कर रही हैं और कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ियों को अपनी टीम में ला रही हैं, इन खिलाड़ियों का लीग में शामिल होना बहुत अच्छी बात है।”

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार