सचिन तेंदुलकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर चल रहे ट्रेंड में सचिन तेंदुलकर भी शामिल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों क्रिकेटरों के वीडियो में विपरीत अंदाज मतलब राइड हैंड खिलाड़ी है तो लेफ्ट और लेफ्ट हैंड खिलाड़ी है तो राइट करके उसका वीडियो वायरल हो रहा है। मास्टर ब्लास्टर ने गोल्फ का खेल खेलते हुए ट्विटर एक वीडियो शेयर किया, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में वो गोल्फ की गेंद को बाएं हाथ की मुद्रा में मारते हुए देखे जा सकते हैं। दरअसल वो ऐसा कारनामा गाड़ी के रियरव्यू मिरर के माध्यम से कर रहे थे। वहीं इस वीडियो में आकाश चोपड़ा की कमेंट्री है। मालूम हो कि सचिन भले ही दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हों लेकिन लिखने के लिए वो अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं।

Advertisement

सचिन ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड करते हुए इस बात का खुलासा किया था कि वह कांटा और चाकू से खाना खाते समय अपने बाएं हाथ का उपयोग करते हैं, लेकिन चॉपस्टिक का उपयोग करते समय, वो अपने दाहिने हाथ का उपयोग करते हैं क्योंकि वो अपने बाएं हाथ से खाने में असमर्थ होते हैं।

बता दें कि 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे और टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। सचिन तेंदुलकर के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक भी हैं। सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में 49 तो टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार