25 नवंबर, मुंबई (Cricketnmore)। भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने एमसीए की अंडर- 16 पैडी टॉफी टूर्नामेंट में धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक जमा दिया है। अर्जुन तेंदुलकर ने यह कारनामा सुनील गवास्कर एकादश के लिए खेलकर रोहित शर्मा एकादश के खिलाफ लगाया। अर्जुन तेंदुलकर ने 218 गेंद का सामना करते हुए 106 रन की लाजबाव पारी खेली थी। अर्जुन तेंदुलकर के लिए सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने शतक उस स्टेडियम में जामया जो उनके पिता सचिन तेंदुलकर जिमखाना ग्राउंड्स में ठोका था। बल्लेबाजी में शानदार शतक जमाने के बाद गेंदबाजी में भी अर्जुन तेंदुलकर ने कमाल का खेल दिखाते हुए 73 रन देकर 4 विकेट चटकाए जिससे अर्जुन तेंदुलकर एक परफेक्ट ऑलराउंडर बननें की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

16 साल के अर्जुन तेंदुलकर की बल्लेबाजी देखकर सभी क्रिकेट प्रशंसक युवराज सिंह की बल्लेबाजी से करने लगे हैं। अर्जुन तेंदुलकर ने इससे पहले सितंबर माह में केवल 42 गेंदों  पर 118 रन की तूफानी पारी भी खेली थी। सचिन तेंदुलकर दायें हाथ के बल्लेबाज थे तो वहीं अर्जुन तेंदुलकर बायें हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और लेफ्ट आर्म सीम बॉलिंग करते हैं। 

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एशेज सीरीज के टाइम पर अर्जुन तेंदुलकर नेट्स पर अभ्यास करते भी नजर आए थे तो अर्जुन तेंदुलकर पाकिस्तान के पूर्व स्विंग के सुल्तान वसीम अकरम से गेंदबाजी के टिप्स भी ले चुके हैं। वसीम अकरम ने अर्जुन तेंदुलकर के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था कि अर्जुन बेहद ही शानदार है और बहुत ही जोश से भरा है। मैनें उनको गेंदबाजी के टिप्स दिए हैं।

आपको बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 16 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पर्दापर्ण किया था। अर्जुन तेंदुलकर दिन प्रतिदिन शानदार बल्लेबाजी करते जा रहे हैं जिससे सबको यकिन है कि आने वाले वक्त में अर्जुन भारतीय टीम में जगह बना पाने में सफल हो जाएगें। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार