महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन क्रिकेट के मैदान पर खुदको साबित करने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। इंग्लैंड में खेले जा रहे फ्रेंडली वॉर्मअप मैच के दौरान अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) रंग में गेंदबाजी करते हुए नजर आए। अर्जुन तेंदुलकर को देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो वो हर एक गेंद पर ये कहना चाह रहे हों कि वो अब तैयार हैं बड़े लेवल पर क्रिकेट खेलने के लिए।

Advertisement

Club Cricket Conference XI और Middlesex 2nd XI के बीच खेले जा रहे इस मैच में अर्जुन ने वेलसेट बल्लेबाज आयरनसाइड का विकेट झटका। आयरनसाइड 31 रन बनाकर बैटिंग कर रहे थे कि तभी अर्जुन ने अपनी शानदार पटकी हुई गेंद से बैटर को लपेट दिया।

Advertisement

बल्लेबाज अर्जुन तेंदुलकर की गेंद को ऑफसाइड पर खेलने की कोशिश कर रहे थे लेकिन, यहां पर वो चूक गए उनके बल्ले का बाहरी किनारा लगा और विकेटकीपर ने कैच लपक लिया। इस विकेट को लेने के बाद अर्जुन तेंदुलकर का रिएक्शन देखने लायक था। अर्जुन तेंदुलकर ने हाथ उपर किया और विकेट का जश्न मनाया।

वहीं अगर मैच की बात करें तो Club Cricket Conference XI ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया। खबर लिखे जाने तक कॉन्फ्रेंस की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं। अब तक अर्जुन तेंदुलकर ने 4 ओवर की गेंदबाजी में 16 रन देकर 1 विकेट झटका है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार