महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन तेंदलुकर ने बड़ा फैसला किया है। लगातार मुंबई की टीम से इग्नोर किए जाने के बाद अब अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) गोवा के लिए क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने सचिन तेंदुलकर के बेटे को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) भी दे दिया है।

Advertisement

इस खबर के सामने आने के बाद ट्विटर पर अर्जुन तेंदुलकर का जमकर मजाक  उड़ रहा है। एक यूजर ने अर्जुन की तस्वीर शेयर करने के साथ ही उसके कैप्शन में लिखा, 'बाप के पैसे पर गोवा जाने वाला लड़का।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये पहले ही खत्म हो चुका है बिना क्रिकेट खेले ही।'

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई बॉलीवुड में कोशिश करो क्रिकेट में अपना करियर मत बरबाद करो।' बता दें कि मुंबई की टीम में अर्जुन तेंदुलकर को जगह तो मिली थी लेकिन, वो प्लेइंग-11 में अपना स्थान पक्का नहीं कर सके जिसके कारण उन्होंने ये फैसला किया। उम्र के इस पड़ाव पर उनके लिए ज्यादा से ज्यादा मैच खेलना बेहद जरूरी है।

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं। अर्जुन बाएं हाथ से तेज गेंदबाजी के अलावा निचले क्रम में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। 2021 में मुंबई के एक लोकल टूर्नामेंट में उन्होंने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अर्जुन तेंदुलकर आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं। हालांकि, अब तक उन्हें आईपीएल में डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार