25 जनवरी, जोहानसबर्ग (CRICKETNMORE)। भारत ने वंडर्स स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार का खेल खत्म होने तक एक विकेट के नुकसान पर 49 रन बनाए हैं।
Advertisement
दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में भारत पर सात रनों की बढ़त ली थी, जिसके कारण अभी भारत की झोली में कुल 42 रन हैं। दिन का खेल खत्म होने तक लोकेश राहुल 16 और मुरली विजय 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। स्कोरकार्ड
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने ट्विट कर भारतीय गेंदबाज को बधाई दी है और साथ ही जसप्रीत बुमराह के द्वारा चटकाए गए 5 विकेट पर उन्हें शाबासी दी है।
इसके अलावा सचिन ने भारत को जीत का मंत्र देते हुए कहा कि बस भारतीय बल्लेबाजों के द्वारा पार्टनरशिप करने की जरूरत है। गौरतलब है कि पहली पारी में भारत की टीम 187 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
Advertisement