करांची/नई दिल्ली, 18 मार्च (Cricketnmore) यदि पाकिस्तानी टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मॆं पहुंचती है तो ऑफ स्पिन गेंदबाज सईद अजमल टीम में शामिल हो सकते हैं। पीसीबी अध्यक्ष शहरयार खान ने कहा है कि पाकिस्तानी टीम अगर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचती है तो आफ स्पिनर सईद अजमल को आस्ट्रेलिया भेजा जा सकता है। खान ने कहा कि अजमल चोटिल तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान की जगह ले सकता है। पाकिस्तान को क्वार्टर फाइनल में सह मेजबान आस्ट्रेलिया से खेलना है।


जरूर पढ़े⇒धोनी, युवराज और मोहम्‍मद कैफ से बहुत सीखा : सुरेश रैना

खान ने कहा ,‘‘ हम इरफान का विकल्प नहीं भेज रहे हैं क्योंकि इसके लिये अभी समय नहीं बचा है। वह क्वार्टर फाइनल तक पहुंच नहीं सकेगा। लेकिन पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचता है तो विकल्प भेजा जायेगा और वह सईद अजमल भी हो सकता है।’’

अजमल वर्ल्ड कप के लिये टीवी चैनल पर विशेषज्ञ की भूमिका में है.।उन्हें पेट्रन ट्राफी टूर्नामेंट में पहला गैर प्रथम श्रेणी ग्रेड टू मैच खेलना था लेकिन उनके नियमित नियोक्ता ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।
एजेंसी

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार