एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के बल्लेबाज सईम अयूब का बल्ला फिर खामोश रहा। बांग्लादेश के खिलाफ गुरुवार को मैच में वह महज तीन गेंदों में आउट होकर अपना चौथा डक दर्ज कर बैठे। इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा डक पर आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दूसरे स्थान पर दर्ज करा लिया।

Advertisement

एशिया कप 2025 के सुपर-4 राउंड के मुकाबले में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच गुरुवार, 25 सितंबर को दुबई में जबरदस्त मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में जो टीम जीतेगी वह फाइनल में भारत से भिड़ेगी, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

Advertisement

पाकिस्तान के 23 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज सईम अयूब ने एक बार फिर बल्ले से कुछ खास नहीं किया और महज तीन गेंदों में शून्य पर आउट हो गए। यह उनका टूर्नामेंट में चौथा डक रहा। इस टूर्नामेंट में पहले भी सैम ने ओमान के खिलाफ 1 गेंद पर शून्य, भारत के खिलाफ 1 गेंद पर शून्य और UAE के खिलाफ 2 गेंदों में बिना रन बनाए आउट होकर अपनी यह सूची लंबी कर ली थी। 6 मैचों में केवल 23 रन बनाने वाले सईम ने पाकिस्तान के फैंस को निराश किया है।

सुपर-4 के इस अहम मैच में भी उन्होंने पहले ही ओवर में मिड-ऑन को कैच थमा दिया। सईम अयूब के अब टी20 करियर शाहिद अफरीदी(8 डक) को पीछे छोड़ कुल 9 डक्स हो चुके हैं, जिससे वह पाकिस्तान के लिए टी20 में दूसरे सबसे ज्यादा डक लगाने बाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में अब सिर्फ उमर अकमल (10 डक) ही उनसे आगे हैं।

इतना ही नहीं, सईम अयूब टी20 एशिया कप के इतिहास में भी सबसे ज्यादा डक बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। 

पाकिस्तान के लिए टी20 में सबसे ज्यादा डक (टॉप-5) –

  • उमर अकमल: 10 (84 मैच)
  • सईम अयूब: 9 (47 मैच)
  • शाहिद अफरीदी: 8 (99 मैच)
  • कमरान अकमल: 7 (58 मैच)
  • मोहम्मद हफीज़: 7 (119 मैच)
Advertisement

प्लेइंग इलेवन इस मैच के लिए

बांग्लादेश: सैफ हसन, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हिरदॉय, शमीम हुसैन, जेकर अली (कप्तान और विकेटकीपर), नुरुल हसन, रिशद हुसैन, महेदी हसन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सैम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार