24 अक्टूबर,नई दिल्ली। बांग्लादेश के खिलाफ अगले महीने की शुरूआत में होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज के लिए आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। 

Advertisement

संजू सैमसन और शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव चोट की वजह से इस टीम में शामिल नहीं हैं। रोहित शर्मा कोहली की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे। विराट कोहली को आराम दिया गया है।

Advertisement

गौरतलब है कि भारत औऱ बांग्लादेश के बीच पहला टी-20 इंटरनेशनल मैच 3 नवंबर को दिल्ली में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा मैच 7 नवंबर को राजकोट औऱ 10 नवंबर को तीसरा टी-20 नागपुर में खेला जाएगा। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। 

भारतीय टीम टी-20 सीरीज के लिए 

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पांड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे और शार्दुल ठाकुर

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार