मेजर लीग क्रिकेट 2024 के 16वें मैच में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने एमआई न्यूयॉर्क को 3 रन से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, इस मैच में हार के साथ ही कीरोन पोलार्ड की अगुवाई वाली एमआई न्यूयॉर्क टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। इस मैच में टॉस जीतकर यूनिकॉर्न्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए यूनिकॉर्न्स की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 148 रन ही बना सकी। हालांकि, एक समय यूनिकॉर्न्स के लिए 100 के आंकड़े तक पहुंचना भी मुश्किल नजर आ रहा था क्योंकि उन्होंने अपने पहले 5 विकेट सिर्फ 33 के स्कोर पर गंवा दिए थे और ये ऐसा समय था जब लग रहा था कि मैच यूनिकॉर्न्स के हाथों से निकल सकता है लेकिन तभी हस्सान खान और कप्तान कोरी एंडरसन ने पारी को संभाला और स्कोर को 100 के पार पहुंचाया।

Advertisement

हस्सान ने आउट होने से पहले 35 गेंदों में 44 रन बनाए जबकि कप्तान कोरी एंडरसन 37 गेंदों में 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों की पारियों के चलते यूनिकॉर्न्स ने स्कोरबोर्ड पर 148 रनों का सम्मानजनक स्कोर लगा दिया। वहीं, एमआई के लिए गेंदबाजी में नोस्थुस केन्जिगे और ट्रेंट बोल्ट ने 2-2 विकेट लिए।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत भी खराब रही और ओपनर रुबेन क्लिंटन दूसरे ही ओवर में बिना खाता खोले आउट हो गए। हालांकि, इसके बाद ओपनर डेवाल्ड ब्रेविस और निकोलस पूरन ने दूसरे विकेट के लिए 77 रनों की ताबड़तोड़ साझेदारी करके अपनी टीम को मैच में आगे ला खड़ा किया। जब तक ये दोनों खेल रहे थे तब तक ऐसा लग रहा था कि एमआई ये मैच आसानी से जीत जाएगा लेकिन ब्रेविस (56) के आउट होने के बाद एमआई की टीम लड़खड़ा गई और 20वें ओवर तक पहुंचते-पहुंचते 7 विकेट खोकर 145 रन ही बना पाई। ब्रेविस के अलावा पूरन ने भी 30 गेंदों में 26 रनों की धीमी पारी खेली। ये मैच यूनिकॉर्न्स ने 3 रन से जीत लिया और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली वो दूसरी टीम भी बन गए जबकि कीरोन पोलार्ड की टीम इस हार के साथ ही टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार