टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) के सुपर-8 राउंड का सातवां मुकाबला आज (शनिवार, 22 जून 2024) भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम, एंटीगुआ में खेला जाएगा। इंडियन टीम ये मैच जीतकर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की तरफ एक और कदम बढ़ाना चाहेगी, ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल है कि क्या आज इंडियन प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव होगा या नहीं।

Advertisement

क्या दुबे की जगह संजू को मिलेगा मौका

Advertisement

आपको बता दें कि इंडियन टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव कर सकती है। टीम के मिडिल ऑर्डर बैटर शिवम दुबे रन नहीं बना पा रहे हैं, ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह संजू सैमसन को मौका दिया जा सकता है।

शिवम दुबे ने टूर्नामेंट में अब तक 4 इनिंग में भारत के लिए सिर्फ 44 रन जोड़े हैं। गौरतलब है कि दुबे को टीम में बड़े-बड़े शॉट्स मारने के लिए जगह दी गई थी, लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 में दुबे का स्ट्राइक रेट महज़ 83.01 का है। यही वजह है उनकी जगह पर दिग्गज भी सवाल कर रहे हैं और संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की बात हो रही है। हालांकि ऐसा कोई बदलाव होगा या नहीं, ये तो टीम मैनेजमेंट और कैप्टन रोहित शर्मा की डिसाइड करेंगे।

जडेजा ने भी किया है शर्मनाक प्रदर्शन

ये भी जान लीजिए कि टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी टूर्नामेंट में अब तक बेरंग दिखे हैं और उन्होंने ना ही बैट और ना ही बॉल से टीम के लिए योगदान किया है।

Advertisement

जडेजा ने भी दुबे की तरह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के अब तक सभी मैच खेले हैं जिसके दौरान वो सिर्फ 7 रन और एक विकेट ही चटका पाए हैं। यही वजह है टीम चाहे तो रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में जोड़ सकती है।

Also Read: Live Score

India Probable Playing XI For Match Against Bangladesh: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे/संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा/युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार