भारत और आयरलैंड के बीच खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में संजू सैमसन (Sanju Samson) को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। संजू सैमसन जिनका ये महज 14वां टी-20 मुकाबला था उनकी दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही थी। संजू सैमसन को मैदान पर खेलता देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड दिखे। इस बीच जब सैमसन बाउंड्री लाइन के पास से जा रहे थे तब फैंस ने उनसे ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए गुजारिश की।

Advertisement

फैंस लगातार प्लीज-प्लीज करते हुए संजू सैमसन से ऑटोग्राफ और सेल्फी के लिए कह रहे थे। संजू सैमसन ने फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं किया और खुद एक फैन का फोन हाथ में थामा और सेल्फी खींची। संजू सैमसन और उनके फैंस से जुड़ा ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

इस वीडियो के अलावा भी संजू सैमसन से जुड़े कुछ और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमे फैंस इस खिलाड़ी के लिए चीयर करते हुए दिख रहे हैं। वहीं जब टॉस के वक्त हार्दिक पांड्या ने बताया था कि संजू सैमसन आज प्लेइंग इलेवन में शामिल हैं तब भी दर्शकों का उत्साह देखते बनता था।

बता दें कि टीम इंडिया ने दूसरे टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 4 रन से शिकस्त दी थी। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने 77 रनों की पारी खेली। टीम इंडिया ने इस सीरीज को 2-0 से जीता। दीपक हुड्डा को दोनों टी-20 मुकाबले में शानदार बैटिंग करने के लिए मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार