बुची बाबू टूर्नामेंट में रनों का अंबार लगाने वाले युवा बल्लेबाज़ सरफराज खान की किस्मत ने उन्हें एक बार फिर से धोखा दे दिया है। सरफराज खान दलीप ट्रॉफी 2025 से चोट के चलते बाहर हो गए हैं। उन्हें क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई है और उम्मीद है कि वो करीब दो से तीन हफ़्तों तक मैदान पर वापसी नहीं कर पाएंगे।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, सरफ़राज़ को ये चोट हाल ही में हुए बुची बाबू टूर्नामेंट के दौरान लगी थी, जहां उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई शतक जड़े थे। इसी टूर्नामेंट में हरियाणा के खिलाफ शतक बनाते समय उनके पैर में खिंचाव आया था। फिलहाल वो बीसीसीआई सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में रिहैब कर रहे हैं और उनके फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्द से जल्द मैदान पर वापसी करें।

Advertisement

27 वर्षीय सरफ़राज़ को वेस्ट ज़ोन की ओर से दलीप ट्रॉफी में 4 सितंबर से सेंट्रल ज़ोन के खिलाफ खेलना था। लेकिन चोट की वजह से अब वो ये मौका गंवा चुके हैं। हालांकि, उनकी निगाहें अब अक्टूबर में शुरू होने वाली भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज़ पर हैं। बीते कुछ महीनों में उन्होंने अपनी फिटनेस पर काफी मेहनत की और वो अपना वजन करने के बाद मैदान पर और भी खतरनाक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, सरफ़राज़ की जगह बड़ौदा के बल्लेबाज़ शिवालिक शर्मा को शामिल किए जाने की संभावना है। रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम के साथ जुड़े शिवालिक ने अब तक 18 प्रथम श्रेणी मैचों में 1,087 रन बनाए हैं। उनके नाम तीन शतक और पांच अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले सीज़न में उन्होंने सात मैचों में 44.00 की औसत से 484 रन बनाए थे। भले ही सरफ़राज़ इंग्लैंड दौरे का हिस्सा नहीं थे, लेकिन घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाकर उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अब उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती समय पर पूरी तरह फिट होना है, ताकि वेस्टइंडीज़ दौरे के लिए टीम इंडिया की रेस में बने रह सकें।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार