दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले के दौरान एक बेहद डरावना नजारा देखने को मिला। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी कैच पकड़ने की कोशिश में बुरी तरह गिर गए और सिर में चोट लग गई। मैदान पर तुरंत मेडिकल टीम पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर ले जाया गया। 

Advertisement

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में (25 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 का 35वें मुकाबले के दौरान एक बेहद डरावना हादसा हो गया। साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज़ लुंगी एनगिडी फील्डिंग के दौरान गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

यह घटना पारी के तीसरे ओवर में हुई, जब प्रियांश आर्य ने अक्षर पटेल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद ठीक से टाइम नहीं हुई। गेंद हवा में ऊंची गई और एनगिडी उसे पकड़ने के लिए पीछे की ओर दौड़ते हुए कैच लेने पहुंचे।

हालांकि, गेंद पर नजर बनाए रखना उनके लिए मुश्किल हो गया और वह संतुलन खो बैठे। एनगिडी जोर से पीछे की ओर गिरे और उनका सिर सीधे जमीन से टकराया। इसके बाद वह मैदान पर ही पड़े रहे, जिसे देखकर तुरंत फिजियो और मेडिकल स्टाफ मैदान पर दौड़कर पहुंचे।

स्थिति गंभीर देखते हुए एनगिडी को स्ट्रेचर पर ले जाया गया। मैदान पर मौजूद डॉक्टर उनकी लगातार जांच करते रहे और राहत की बात यह रही कि वह मेडिकल स्टाफ के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसके बाद एंबुलेंस को मैदान में बुलाया गया और उन्हें तुरंत करोल बाग स्थित मैक्स अस्पताल ले जाया गया।

इस घटना के बाद दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में बदलते हुए विपराज निगम को मैदान में उतारा, जो एक रिस्ट स्पिनर हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

अगर मैच की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर खड़ा किया। केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 152 रन बनाए, जबकि नितीश राणा ने 44 गेंदों पर 91 रन की तूफानी पारी खेली। इन पारियों की बदौलत दिल्ली ने पंजाब किंग्स के सामने 265 रन का बड़ा लक्ष्य रखा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार