कप्तान केविन पीटरसन (42) रन की शानदार पारी से इंग्लैंड लेजेंड्स ने यहां शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के सातवें मुकाबले में बांग्लादेश लेजेंड्स को रविवार को सात विकेट से हरा दिया।

Advertisement

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 113 रन का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 14 ओवर में तीन विकेट पर 117 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

इंग्लैंड की ओर से पीटरसन ने 17 गेंदों पर सात चौकों और एक छक्के की मदद से सर्वाधिक 42 रन बनाए जबकि डेरेन मैडी 32 और गेविन हेमिल्टन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।

इसासे पहले, बांग्लादेश की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने चार विकेट महज 45 रन पर गंवा दिए। बांग्लादेश को पहला झटका रयान जे साइडबोटॉम ने मोहम्मुद नजीमुद्दीन को बोल्ड कर दिया। नजीमुद्दीन ने 14 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 12 रन बनाए।

इसके तुरंत बाद ही क्रिस ट्रेमलेट ने जावेद ओमर को बोल्ड कर दिया। जावेद ने पांच रन बनाए। ट्रेमलेट ने फिर हनान सरकार (13) और मोंटी पनेसर ने नफीस इकबाल को पगबाधा आउट कर बांग्लादेश की पारी को लड़खड़ा दिया।

बांग्लादेश जब तक इन झटकों से उबर पाता तब तक क्रिस स्कोफील्ड ने रजिन सालेह को आउट कर बांग्लादेश क पांचवां झटका दिया। सालेह ने पांच रन बनाए।

 
Advertisement

इसके बाद मुशफिकुर रहमान ने खालीद मशूद के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच अच्छी साझेदारी चल रही थी कि तभी मशूद रिटायर हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए और फिर बल्लेबाजी करने नहीं उतर सके। मशूद ने 39 गेंदों पर तीन चौकों के सहारे 31 रन बनाए।

बांग्लादेश की पारी में मुशफिकुर 26 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 30 और मोहम्मद रफीक दो रन बनाकर नाबाद रहे। इंग्लैंड की तरफ से ट्रेमलेट ने दो, पनेसर ने एक, साइडबोटॉम ने एक और स्कोफील्ड ने एक विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड को पीटरसन और फिल मस्टर्ड ने अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि आलमगीर कबीर ने मस्टर्ड को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। मस्टर्ड ने 16 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 27 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद पीटरसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन रफीक ने पीटरसन को बोल्ड कर इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया। इसके बाद रफीक ने स्कोफील्ड को पगबाधा आउट किया। स्कोफील्ड ने पांच रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से रफीक ने दो और कबीर ने एक विकेट लिया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार