कोलंबो/नई दिल्ली, 17 अगस्त (हि.स.) । अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज माहेला जयवर्धने 36 रन की कमी के कारण 50 रन प्रति पारी के सम्मानजनक औसत से अपने कॅरियर का अंत नहीं कर पाये।

Advertisement

जयवर्धने पाकिस्तान के खिलाफ एसएससी कोलंबो में दोनों पारियों में 58 रन बनाने के कारण 10,000 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अकेले ऐसे बल्लेबाज बन गये हैं जिनका औसत 50 से कम है। भारत के खिलाफ अगस्त 1997 में कोलंबो में ही अपने कॅरियर का आगाज करके मैच की एकमात्र पारी में 66 रन बनाने वाले जयवर्धने ने आज यहां पाकिस्तान के खिलाफ अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 54 रन बनाये लेकिन पहली पारी में केवल चार रन बनाने के कारण उनके करियर औसत पर गहरा प्रभाव पड़ा। उन्हें अब 149 टेस्ट मैचों की 252 पारियों में 49–84 की औसत से 11,814 रन बनाकर टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कहना होगा।

Advertisement

अपनी आखिरी पारी के दौरान जयवर्धने ने पहली पारी की असफलता की भरपायी करते हुए एक समय अपना औसत 50 रन के पार पहुंचा दिया था लेकिन अर्धशतक लगाने के तुरंत बाद आउट हो जाने के कारण उनका औसत फिर से नीचे गिर गया। जयवर्धने यदि अपनी आखिरी पारी में 90 रन बना देते तो फिर उनकी कुल रनसंख्या 11,850 पर पहुंच जाती जिससे उनका औसत 50 रन प्रति पारी हो जाता।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/गोविन्द

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार