मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम पर स्टैंड का नाम रखे जाने के बाद एक मज़ेदार वाकया सामने आया। समारोह के बाद वायरल हुए वीडियो में रोहित अपने छोटे भाई से कार में डेंट को लेकर नाराज़ होते दिखे। भाई से उनकी बातचीत ने सोशल मीडिया पर फैंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया।

Advertisement

शनिवार 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में एक खास पल देखा गया जब मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने रोहित शर्मा के नाम पर "रोहित शर्मा स्टैंड" का उद्घाटन किया। इस मौके पर रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ मौजूद थे, उनके माता-पिता, पत्नी रितिका और छोटे भाई विशाल शर्मा भी इस समारोह का हिस्सा बने।

Advertisement

जहां एक ओर यह दिन रोहित के लिए बेहद खास रहा, वहीं दूसरी ओर एक हल्का-फुल्का पारिवारिक मोमेंट भी कैमरे में कैद हो गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा गया कि रोहित शर्मा अपनी कार में लगे एक डेंट को देखकर नाराज़ हो जाते हैं। वह अपने छोटे भाई विशाल से पूछते हैं – "ये क्या है?" विशाल पहले तो थोड़ा घबरा जाते हैं और जवाब देते हैं – "रिवर्स।" इस पर रोहित तुरंत पूछते हैं – "किसका? तेरे से?"

VIDEO:

भाईयों की इस नोकझोंक को देख फैंस को ‘बड़ा भाई वाइब’ मिल गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इस वीडियो को खूब शेयर किया और मज़ेदार रिएक्शन दिए। वहीं समारोह में रोहित शर्मा ने कहा, “बचपन से यहां खेलने का सपना देखा था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मेरे नाम पर स्टैंड होगा।” उन्होंने MCA और अपने परिवार का आभार जताया और कहा कि जब 21 मई को वो इसी मैदान पर मुंबई इंडियंस के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलने उतरेंगे, तो यह उनके लिए और भी खास पल होगा।

Also Read: LIVE Cricket Score

Advertisement

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। इससे पहले वह टी20 क्रिकेट से भी विदा ले चुके हैं और अब सिर्फ वनडे पर फोकस कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार