नई दिल्ली, 12 अगस्त | भारत के पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग ने सोमवार को ट्विटर पर 2011 में आज ही के दिन हुई एक घटना के बारे में बताया और ऐसा करते हुए उन्होंने महान वैज्ञानिक आर्यभट्ट को श्रद्धांजलि भी दी। महान आर्यभट्ट ने ही शून्य की खोज की थी।

Advertisement

भारत ने 2011 में इंग्लैंड का दौरा किया था और इस सीरीज में मेजबान टीम ने 4-0 से क्लीन स्वीप किया था। इस दौरे पर बर्मिघम में हुए तीसरे टेस्ट मैच की दोनों परियों में सहवाग बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए थे। 

Advertisement

पहली पारी में उन्हें स्टुअर्ट ब्रॉड ने आउट किया था जबकि दूसरी पारी में उनका विकेट जेम्स एंडरसन को मिला। 

इस घटना को याद करते हुए सहवाग ने ट्वीट किया, "आज के दिन आठ साल पहले, मैं बर्मिघम में इंग्लैंड के खिलाफ दो बार शून्य पर आउट हुआ था यह सब तब हुआ जब मैं दो दिन का सफर तय करने के बाद इंग्लैंड पहुंचा और फिर 188 ओवर फील्डिंग की। आर्यभट्ट को श्रद्धांजलि। यदि असफल होने का प्रतिशत जीरो हो तो आप क्या करेंगे? अगर आपने जान लिया है तो ऐसा करें।"

उस मैच में भारतीय टीम पहली पारी में 224 और दूसरी पारी में 244 रन बनाए थे जबकि मेजबान टीम ने पहली पारी में सात विकेट के नुकसान पर 710 रन जड़े थे। 

इंग्लैंड ने मैच पारी और 242 रनों से अपने नाम किया। 

Advertisement

सहवाग ने 2015 में क्रिकेट से सन्यास लिया। उन्होंने भारत के लिए 104 टेस्ट 251 वनडे और 19 टी-20 मैच खेले। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार