Shafali Verma Record: विमेंस एशियन गेम्स 2026 का फाइनल (Women's Asian Games 2026) भारत और श्रीलंका (IND-W vs SL-W) के बीच मंगलवार, 22 सितंबर को कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम की सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा (Shafali Verma) ने 29 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेलकर इतिहास रचा है।

Advertisement

तोड़ा लौरा वोलवार्ड का महारिकॉर्ड: शेफाली वर्मा ने विमेंस एशियन कप के फाइनल में श्रीलंका के सामने 29 गेंदों पर 3 चौके 3 छक्के लगाकर 48 रन बनाए और टीम इंडिया को तूफानी शुरुआत दिलाई। खास बात ये है कि इसी के साथ शेफाली वर्मा ने साल 2026 में अपने 863 T20I रन पूरे किए और वो एक कलैंडर ईयर में विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गईं।

उन्होंने साउथ अफ्रीका की मौजूदा कैप्टन और दिग्गज बल्लेबाज़ लौरा वोलवार्ड को पछाड़कर ये रिकॉर्ड बनाया है। गौरतलब है कि लौरा भी साल 2026 में शानदार फॉर्म में दिखी हैं और अब तक 24 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 824 रन बना चुकीं हैं।  

Women’s T20I में एक कैलेंडर ईयर में सर्वाधिक रन

  • 863 रन – शेफाली वर्मा (भारत महिला), 2026
  • 824 रन – लौरा वोलवार्ड (साउथ अफ्रीका महिला), 2026
  • 800 रन – नताशा माइल्स (हांगकांग महिला), 2026
  • 779 रन – ईशा ओजा (यूएई महिला), 2025
  • 779 रन – यास्मिन दासवानी (हांगकांग महिला), 2026

मैच का हाल: विमेंस एशियन गेम्स के फाइनल में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी थी जिसके बाद उन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 216 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। उनके लिए स्मृति मंधाना (45 गेंदों पर 79 रन), ऋचा घोष (22 गेंदों पर नाबाद 49 रन) और शेफाली वर्मा (22 गेंदों पर 48 रन) ने शानदार पारी खेली।

कुल मिलाकर अब टीम इंडिया को गोल्ड मेडल जीतने के लिए श्रीलंका के खिलाफ 216 रन डिफेंड करने हैं। खबर लिखे जाने तक श्रीलंकन टीम 3 ओवर में 1 विकेट खोकर 22 रन बना चुकी है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत महिला (प्लेइंग इलेवन): स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़।

Also Read: LIVE Cricket Score

श्रीलंका महिला (प्लेइंग इलेवन): इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, हंसिमा करुणारत्ने, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), मिथाली अयोध्या, काव्या कविंदी, चमुदी प्रबोधा, सुगंधिका कुमारी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार