Shaheen Afridi Angry Video: शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की कैप्टेंसी वाली लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) की टीम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 टूर्नामेंट (PSL 2026) में संघर्ष कर रही है और उन्हें बीते शुक्रवार, 17 अप्रैल को भी क्वेटा ग्लैडिएटर्स (Quetta Gladiators) के सामने 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। गौरतलब है कि इसी बीच एक ऐसी घटना भी घटी जब लाहौर के कैप्टन शाहीन अफरीदी ने गुस्से में अपना आपा ही खो दिया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना लाहौर कलंदर्स की इनिंग के 11वें ओवर के दौरान देखने को मिली। क्वेटा की टीम के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ उस्मान तारिक करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर शाहीन अफरीदी विपक्षी कैप्टन सऊद शकील के हाथों कैच आउट हो गए। वो सिर्फ दो गेंद ही मैदान पर टिक पाए थे और बिना कोई रन बनाए आउट हो गए थे। यही वज़ह है वो बेहद गुस्सा हो गए।

Advertisement

शाहीन इतने गुस्से में थे कि उन्होंने पवेलियन लौटते समय साइड स्क्रिन के टायर पर जोर से अपना बैट मारा और फिर ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते हुए सीढ़ियों पर भी बैट पटका। यही वज़ह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर इस मुकाबले में शाहीन के गेंदबाज़ी प्रदर्शन की तो वहां उन्होंने बेहतर काम किया और अपने कोटे के चार ओवर में सिर्फ 28 रन देकर 1 विकेट चटकाया। हालांकि इसके बावजूद वो अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स से कराची में मिली हार के शाहीन अफरीदी की कैप्टेंसी वाली लाहौर कलंदर्स टीम के लिए सीजन की चौथी हार है। वो टूर्नामेंट में अब तक छह मुकाबले खेल चुके हैं जिनमे उन्होंने सिर्फ दो ही जीत हासिल की है। उनके नाम सिर्फ चार अंक दर्ज है और वो पॉइंट्स टेबल पर सांतवें पायदान पर मौजूद है। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि PSL 2026 अब तक लाहौर की टीम के लिए किसी बुरे सपने की तरह रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार