दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार, 23 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबले में शाहीन शाह अफरीदी ने एक बार फिर अपनी घातक गेंदबाजी का जलवा दिखाया। 242 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने तेज़ी से रन जुटाने शुरू कर दिए। लेकिन शाहीन ने अपनी घातक यॉर्कर से रोहित शर्मा की पारी को अचानक रोक दिया।

Advertisement

पहले अफरीदी की गेंद पर चौका जड़ने के बाद रोहित आत्मविश्वास से भरे दिख रहे थे, लेकिन अगली ही गेंद पर शाहीन ने अपनी क्लास दिखाई। उन्होंने एक सटीक, तेज़ और खतरनाक इनस्विंगिंग यॉर्कर फेंकी, जिसने रोहित के बैट और पैड के बीच से निकलते हुए सीधा मिडल स्टंप उड़ा दिया। भारतीय कप्तान इस गेंद पर पूरी तरह से चकमा खा गए और पवेलियन लौट गए।

VIDEO:

शाहीन अफरीदी का यह जादू नया नहीं है। इससे पहले 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने नई गेंद से रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल जैसे दिग्गजों को पवेलियन भेज दिया था। शाहीन की यह घातक गेंदबाजी पाकिस्तान की ताकत बनी हुई है और उन्होंने एक बार फिर दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाजों में गिना जाता है। 

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार