West Indies vs Australia 3rd T20I: वेस्टइंडीज के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप (Shai Hope)  ने शनिवार (26 जुलाई) को सेंट किट्स के वॉर्नर पार्क में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 178.95 की स्ट्राईक रेट से नाबाद 102 रन की पारी खेली, जिसमे उन्होंने 8 चौके और 6 छक्के जड़े। होप के टी-20 इंटरनेशनल करियर का यह पहला शतक है। 

Advertisement

होप वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जड़ने का कारनामा किया है। उनके नाम वनडे में 17 शतक और टेस्ट में 2 शतक दर्ज हैं। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल ने ही वेस्टइंडीज के लिए यह कारनामा किया था। 

Advertisement

इसके अलावा वह वेस्टइंडीज के पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में शतक जड़ा है। इससे पहले क्रिस गेल, एविन लुईस, जॉनसन चार्ल्स और रोवमैन पॉवेल इस लिस्ट में शामिल हैं। 

हालांकि होप के शतक के बावजूद वेस्टइंडीज को 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद वेस्टइंडीज ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 214 रन बनाए। होप के अलावा ब्रेंडन किंग ने 36 गेंदों में 62 रन बनाए। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी की। 

इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 215 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की बढ़त 3-0 की हो गई है। 

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए डेविड ने 37 गेंदों में नाबाद 102 रन की विजयी पारी खेली, जिसमें 11 छक्के और 6 चौके जड़े। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार