आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे मुकाबले में स्कॉटलैंड ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में ऐसी उलटफेर को देखकर ये सुनिश्चित हो गया है कि आगे के टूर्नामेंट में और मजा आने वाला है।

Advertisement

इस मैच में बांग्लादेश की टीम भले ही मैच हार गई हो लेकिन टीम के दिग्गज ऑलराउंडर शाबिक अल हसन ने अपने नाम कुछ बड़े रिकॉर्ड बनाए।

शाकिब स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच में दूसरा विकेट चटकाते ही अपने नाम एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर लिया। उन्होंने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज  तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा को पछाड़ते हुए मेन्स टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

शाकिब के नाम अब टी-20 इंटरनेशनल में 108 विकेट हो गए हैं जबकि मलिंगा के नाम 107 विकेट दर्ज है।

इसके अलावा शाकिब के नाम जो दूसरा रिकॉर्ड बना वो अनचाहा है। शाकिब अल हसन ने कल बल्लेबाजी में 20 रन बनाए। इन रनों के साथ अब शाकिब अल हसन ने मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप अपनी टीम की हार में 505 रन बनाए हैं जो सबसे ज्यादा है। शाकिब अल हसन के बाद इस लिस्ट में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज जेपी डुमिनी का नाम आता है।

इसके अलावा शाकिब अल हसन बांग्लादेश की ओर से इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 विकेट चटकाने वाले पहले बल्लेबाज बने।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार