24 जून। मुश्फीकुर रहीम और शाकिब अल हसन के शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत बांग्लादेश ने सोमवार को यहां रोज बाउल मैदान पर जारी विश्व कप के मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ सात विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाए।
Advertisement
रहीम ने 83 और शाकिब ने 51 रनों को अहम योगदान दिया। अफगानिस्तान की ओर से मुजीब उर रहमान ने तीन और कप्तान गुलबदीन नैब ने दो विकेट लिया। मोहम्मद नबी और दौलत जादरान को एक-एक विकेट मिला।
Advertisement
शाकिब विश्व कप में अपने 1000 रन भी पूरे किए। वह विश्व कप में 1000 या उससे अधिक रन बनाने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने।
इसके अलावा शाकिब अल हसन वर्ल्ड कप 2019 में सबसे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। इस समय शाकिब के नाम अब 6 पारियों में 476 रन हो गए हैं जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।