Pakistan vs Bangladesh 1st Test: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार (21 अगस्त) से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा।  इस मैच में बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल (Shakib Al Hasan) हसन के पास खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।

Advertisement

हरभजन औऱ विटोरी को पछाड़ने का मौका

Advertisement

शाकिब अल हसन ने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर खेले गए 443 मैच की 480 पारियों में 703 विकेट हासिल किए हैं। अगर वह इस मुकाबले में 9 विकेट हासिल कर लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। इस लिस्ट में वह हरभजन सिंह और डेनियल विटोरी को पीछे छोड़ेगे, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में क्रमश: 711 विकेट और 705 विकेट दर्ज हैं। 

ब्रैडन मैकुलम-हर्शल गिब्स से निकल सकते हैं आगे

शाकिब ने इंटरनेशनल क्रिकेटम  443 मैच की 484 पारियों में 14626 रन बनाए हैं। इस मैच में अगर वह 51 रन बना लेते हैं तो इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट मे ब्रैडन मैकुलम औऱ हर्शल गिब्स जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से आगे निकलने का मौका होगा। मैकुलम के नाम 14676 और गिब्स के नाम 14661 रन दर्ज हैं। 

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में गेंदबाजी मे शाकिब का रिकॉर्ड खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पांच टेस्ट की 7 पारियों में उन्होंने सिर्फ 9 विकेट लिए हैं। हालांकि बल्लेबाजी में उन्होंने कमाल दिखाया है औऱ दस पारियों में 63.50 की औसत से 508 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक औऱ चार अर्धशतक शामिल हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार