8 अक्टूबर। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने मोहम्मद शमी की तारीफ की है और कहा है कि वह रिवर्स स्विंग के सुल्तान बन सकते हैं। शमी ने दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले गए पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट लेकर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।

Advertisement

अख्तर ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में कहा कि उन्होंने एक बार शमी को सलाह दी थी कि वह रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल कर खतरनाक गेंदबाज बनने की कोशिश करें।

Advertisement

उन्होंने कहा, "भारत के विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद शमी ने मुझे फोन किया था और कहा था कि वह भारत के लिए अच्छा न करने के कारण निराश हैं। मैंने उनसे कहा था कि आप हिम्मत मत हारिए और फिटनेस पर काम कीजिए। मैंने उनसे कहा था कि घरेलू सीरीज आ रही है और आप अच्छा करेंगे।"

अख्तर ने कहा, "मैंने शमी से कहा था कि मैं चाहता हूं कि वह खतरनाक गेंदबाज बनें और बल्लेबाजों को परेशान करें। उनके पास अच्छी सीम और स्विंग है। इसके बाद उनके पास रिवर्स स्विंग है जो उपमहाद्वीप में कम ही गेंदबाजों के पास है। मैंने उनसे कहा था कि वह रिवर्स स्विंग के सुल्तान बन सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "अब देखिए, उन्होंने क्या किया। उन्होंने खराब पिच पर विकेट निकाले। मैं उनके लिए खुश हूं।"

उन्होंने कहा, "विराट कोहली के नेतृत्व में शमी काफी आगे बढ़ेंगे। मैंने शमी से कहा था कि कोहली बेहतरीन कप्तान हैं जो कप्तानी का लुत्फ उठाते हैं और अपने गेंदबाजों को पूरी स्वतंत्रता देते हैं।" इससे पहले शमी भी कोहली की प्रशंसा कर चुके हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार