18 अगस्त, डबलिन (CRICKETNMORE)। सलामी बल्लेबाज शारजील खान के शानदार शतक की बदौलत पाकिस्तान ने पहले वन डे मैच में आयरलैंड को 255 रन से हराकर इतिहास रच दिया। वन डे क्रिकेट के इतिहास में यह पाकिस्तान क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही उसने दो मैचों की सीरीज में  1-0 की बढ़त बना ली है। ये भी पढ़ें: विराट कोहली ने पीवी सिंधू के लिए बेहद स्पेशल मैसेज, गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी किया ट्वीट

Advertisement

पाकिस्तान की जीत के हीरो रहे शारजील ने 86 गेंदों में 16 चौकों और 9 छक्कों की मदद से बेहतरीन 152 रन की पारी खेली, जो वन डे क्रिकेट में किसी पाकिस्तानी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। शारजील ने केवल 61 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जिसके चलते वह शाहिद अफरीदी के बाद सबसे तेज शतक लगाने वाले पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी बन गए। ये भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर हुआ बड़ा हादसा, रिटायरमेंट ले सकता है ऑस्ट्रेलिया का बड़ा क्रिकेटर।

Advertisement

जिसकी बदौलत पाकिस्तान की टीम 47 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 337 रन बनाने में सफल रही। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की टीम 23.4 ओवर में सिर्फ 82 रन पर ही सिमट गई।

पाकिस्तान के लिए इमाद वसीम ने सिर्फ 14 रन देकर 5 विकेट झटके। उनके अलावा पाकिस्तान टीम में वापसी कर रहे तेज गेंदबाज उमर गुल ने तीन औऱ मोहम्मद अमीर और मोहम्मद नवाज ने एक-एक विकेट अपने खाते में डाला।  क्रिकेट के किंग विराट कोहली डरते हैं इस पाकिस्तानी गेंदबाज से

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी पाक टीम के लिए शारजील के अलावा मोहम्मद नवाज ने 57 औऱ शोएब मलिक ने नाबाद 53 रन की पारी खेलकर विशाल स्कोर खड़ा किया। 
आयरलैंड के लिए बैरी मैकार्थी सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने अपने 10 ओवरों में 62 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार