Sherfane Rutherford Trade News: आईपीएल 2026 (IPL 2026) के ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के साथ ट्रे़ड करके वेस्टइंडीज के विस्फोटक ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड (Sherfane Rutherford) को अपनी स्क्वाड में शामिल कर लिया है। गौरतलब है कि MI ने ये ट्रेड पूरे 2.6 करोड़ में किया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद मुंबई इंडियंस ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इसकी जानकारी दी है। MI ने शेरफेन रदरफोर्ड का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वो मुंबई इंडियंस की जर्सी में नेट्स में बल्लेबाज़ी करते दिखे हैं।

Advertisement

जान लें कि 27 वर्षीय शेरफेन रदरफोर्ड का पिछला आईपीएल सीजन काफी अच्छा रहा था जहां उन्होंने 13 मैचों की 11 इनिंग में गुजरात टाइटंस के लिए 32.33 की औसत और 157.29 की स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए थे। खास बात ये भी है कि शेरफेन रदरफोर्ड IPL में पहले भी मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। वो साल 2022 में एमआई टीम में शामिल थे।

इतना ही नहीं, ये भी बता दें कि कैरेबियाई ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड आईपीएल में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के अलावा दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी बड़ी टीमों का भी हिस्सा रहे हैं। हालांकि सच ये भी है कि इस दौरान शेरफेन को बहुत अधिक मुकाबले खेलने को नहीं मिले। इस टूर्नामेंट में शेरफेन रदरफोर्ड ने अब तक सिर्फ 23 मैच खेले हैं जिनमें उन्होंने कुल 397 रन बनाए और एक विकेट चटकाया।

बात करें अगर रदरफोर्ड के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने अपने देश के लिए 19 वनडे में 46.85 की औसत से 656 रन और 44 टी20 इंटरनेशनल में 18.37 की औसत से 588 रन बनाए। उनके टी20I आंकडे़ं उनके टैलेंट से मेल नहीं खाते, लेकिन रदरफोर्ड बड़े-बड़े शॉट्स खेलने में माहिर हैं और 221 टी20 मैचों में 3612 रन ठोक चुके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो आगामी सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए अपने बैट से कुछ धमाल मचा पाते हैं या नहीं।

बताते चले कि मुंबई इंडियंस ने शेरफेन रदरफोर्ड की तरफ ही शार्दुल ठाकुर को भी अपनी स्क्वाड में ट्रेड के जरिए शामिल किया है। उन्होंने शार्दुल को लखनऊ सुपर जायंट्स से खरीदा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार